कुड़मी समाज के लोगों ने नेताजी सुभाषचंद्र जंक्शन पहुचं अपडाउन रेल ट्रैक को किया जाम

बाघमाराः कुड़मी समाज द्वारा आदिवासी जनजातीय जाति में दर्जा की मांग को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज रेल टेका डहर छेका आंदोलन की शुरुवात की गई है. आंदोलन के लिए दोपहर में कुड़मी समाज के हजारों महिला-पुरुष आदिवासी जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन जुलूस के रूप में पहुंचे.

आंदोलनकारियों को स्टेशन आने से रोकने के लिए लगाए गए सभी बैरिकेडींग तोड़ते हुए स्टेशन तक पहुंच गए. भारी पुलिस बल आंदोलनकारियों को रेल ट्रैक में आने से रोकने में असफल रही. पुलिस बल को धकेलते हुए प्लेटफार्म तक सभी पहुंच गए. नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर-2 से लेकर 4 तक के रेल ट्रैक को जाम किया गया.

कुड़मी समाज के लोग आंदोलन के लिए पारंपरिक ढोल मांदर के साथ पहुंचे थे. वहीं ट्रेक में नृत्य कर आंदोलन को सफल होने की खुशी मनाते नजर आए. गोमो बरवाडीह पसेंजर ट्रेन आंदोलन के कारण रुक गई है. रेल ट्रैक पर आंदोलनकारी धरने पर बैठकर अप डाउन सभी लाइन बाधित कर दिया गया है.

रिपोर्ट- सूरजदेव मांझी

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...