‘बिहार में एक से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है पोषण अभियान’

मुंगेर : बिहार में एक से लेकर 30 सितंबर तक पोषण अभियान चलाया जा रहा है। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत आज मुंगेर जिला में समाहरणालय मुख्य गेट के पास राष्ट्रीय पोषण माह रैली को जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह, आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संगीता कुमारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी अश्वनी कुमार ने हरी झंडी को दिखाकर कर रवाना किया। इस मोके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि सभी बच्चों और मताओ को पोषण होना अति आवश्यक है। इसको लेकर प्रत्येक साल मताओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है।

उन्होंने कहा कि पोषण के प्रति जागरूकता को लेकर जिला सहित प्रखंड स्तर पर रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद है की बच्चे जो लोकल अन्न और खाद पर्दाथ खाते है उसमें जो पोषक तत्व है उसे मैनेज कर कम कीमत पर बच्चों को खिलाई जाए। साथ ही गर्भवती महिला को कौन-कौन से पोषक तत्व खाएं जिससे उसके शरीर में पौष्टिक आहार बरकरार रहे।

वहीं आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संगीता कुमारी ने कहा कि पोषण हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है। स्थानीय स्तर पर जो सोर्स है उसका उपयोग कर हम पोषण को किस प्रकार से प्राप्त कर सकते है।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...