मकबरा के तालाब में पाली जा रही लाखों रुपए की मछलियां मरी

सासाराम : खबर सासाराम से है। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के तकिया स्थित सलीम शाह के मकबरा के तालाब में पाली जा रही लाखों रुपए की मछलियां अचानक मर गई। शुक्रवार की शाम से ही मछलियां मरने लगी। जिससे मछली पालन करने वाले राम चौधरी पिछले दो सालों से तालाब की बंदोबस्ती ले रहे हैं। जिसके माध्यम से वह मछली पालन करते हैं।

बताया जाता है कि पिछले साल भी तालाब की मछलियां मर गई थी। लेकिन इस बार भी मछली मरने की संख्या कहीं अधिक है। मत्स्य पलकों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा नाले की गंदी पानी को सलीम शाह के मकबरा के तालाब में ही गिराया जा रहा है। जिस कारण तालाब का पानी प्रदूषित हो गया है। संभवत: इसीलिए तालाब की कई क्विंटल मछलियां मर गई। जिससे मत्स्य पालक को काफी नुकसान हुआ है।

अविनाश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!