सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई

बेतिया : बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई हुई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे DM तरनजोत सिंह के समक्ष रखीं

इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्रमुख रूप से गीता देवी, मंजूर मियां, सुरेन्द्र सिंह, हरिचन्द्र चौधरी, सोनी कुमारी, जितेन्द्र राम, तबरेज आलम, मीरा देवी, हरिओम यादव, सुमन सिंह, दीपक कुमार राम, राजदीप कुमार, सुनिता देवी, सुधिर कुमार व सविता देवी सहित अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

Betia DM 1 1 22Scope News

DM ने एक-एक मामले की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया

इस क्रम में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी ने एक-एक मामले की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Betia DM 4 22Scope News

जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में DM ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए

जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं जटिल मामलों में निर्धारित समय-सीमा तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से फॉलोअप किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए।

यह भी पढ़े : हरदिया कोठी में जिला प्रशासन के तत्वावधान में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का भव्य व सफल आयोजन…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img