नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर Ramgarh महाविद्यालय का किया गया निरीक्षण,दिए गए जरुरी दिशा निर्देश

Ramgarh: झारखंड में नगरपालिका चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 23 फरवरी को मतदान होंगे, मतदान के मद्देनजर अब प्रशासन के द्वारा निरीक्षण का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज रामगढ़ कॉलेज में सामान्य प्रेक्षक राजेश प्रजापती ने रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया

निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर रामगढ़ महाविद्यालय में डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (बज्रगृह) एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।

Read More:गोपालगंज : ट्रक की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, बगउच गांव की घटना, हिरासत में चालक…

दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने महाविद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समयबद्ध रूप में पूर्ण करने तथा निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img