गया : ब्राह्मण एवं राजपूत मामले को लेकर मौजूदा सरकार के राजद एवं जदयू आमने-सामने है। इस मामले को लेकर बिहार सरकार में राजद कोटे के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने बयान देते हुए कहा है कि कोई आमने-सामने नहीं है यह सिर्फ पत्रकारों का एक मसला है। कविता तो कविता होती है। अगर कविता पर किसी को तकलीफ लगे तो फिर कवियों का क्या होगा।
उन्होंने कहा है कि कई टीवी चैनल कवियों का सम्मेलन करते हैं। उसमें देश के प्रधानमंत्री एवं राज्य के कई मुख्यमंत्री का बखेड़ा उधेड़ा जाता है। उन्होंने उदाहरण पेश करते हुए कहा है कि आपलोग पत्रकार हैं कोई एंकर हो जाते हैं कोई जिला में ही रह जाता है। उन्होंने ठाकुर का मतलब कहते हुए कहा कि बंगाल जाइए तो ठाकुर मतलब देवता, बिहार में ठाकुरबाड़ी होता है ना गया में नहीं है क्या?
आशीष कुमार की रिपोर्ट







