नदी में नहाने गया बच्चा पानी की तेज बहाव में बहा, NDRF की टीम पहुंची, रेस्क्यू जारी

गुमलाः चैनपुर थाना मुख्यालय के प्रेमनगर निवासी जगेश्वर रौतिया का पुत्र अभिनव रौतिया (9) बुधवार करीब दोपहर 2.30 बजे अपने सहपाठियों के संग शंख नदी नहाने गया था. नहाने के दौरान वह पानी के तेज बहाव में बह गया. ग्रामीणों द्वारा बचाव कार्य में लगने के बावजूद सफलता नहीं मिली. गुरुवार की सुबह एनडीआरएफ (NDRF)के 15 सदस्य टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बहे बच्चे की खोज में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार 4 दोस्त नहाने के लिए गए थे. जिसमें एक बच्चा अभिनव रौतिया पानी के गहरे बहाव में चला गया. उसके दोस्त उसे डूबता देख बचाने की कोशिश किए, नाकामयाब रहे. जिसके बाद बच्चों ने अभिनव के माता पिता को लगभग 6 बजे शाम को ये बात बताई. जिसके बाद सभी ग्रामीण मिलकर रात में ही शंख नदी पहुंचे.

इधर घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली. बाद में प्रशासनिक पहल पर NDRF की टीम पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है. लेकिन अभी तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्टः अमित राज

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...