Advertisment

पानी के तेज बहाव में बहा ऑटो, 2 बच्चे लापता

बेगूसराय : सड़क पर बाढ़ के पानी के तेज बहाव में एक ऑटो पलट कर बह गया। इस हादसे में दर्जनों लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, पर पानी के तेज बहाव में दो बच्चे गंगा नदी में लापता हो गए। बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया मसुदनपुर सड़क पर बाढ़ का पानी 2 से 3 फीट लगा हुआ है। इसके बावजूद चालक यात्रियों से भरी ऑटो को लेकर पानी के तेज बहाव के बीच से शाहपुर गांव जा रहा था, लेकिन पानी के तेज बहाव में बीच रास्ते में ही ऑटो गंगा नदी में पलटकर बह गया। स्थानीय लोगों ने दर्जनभर लोगों को डूबने से बचा लिया लेकिन 15 वर्षीय खुशी कुमारी और 4 वर्षीय एक बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गए, इसके साथ ही ऑटो भी पानी में बह गया है। घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से लापता दोनों बच्चों की तलाश कर रही है। रिपोर्ट- सुमित

Ranchi Pink Bus: रांची में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 6...

Ranchi Pink Bus, रांची: नगर निगम ने राजधानी रांची में महिलाओं के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons का अगला चेयरमैन कौन? N Chandrasekaran...

N Chandrasekaran Resigns: Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) ने अपने पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने Tata Sons बोर्ड...

LNMI में पढ़ने वाले 100 छात्रों को हर सत्र विदेश भेजेगी...

 बिहार के LNMI में हर सत्र 100 विद्यार्थियों को एक महीने के लिए विदेश भेजने की योजना है। AI, क्वांटम कंप्यूटर और अर्बन पॉलिसी...