Advertisment

Breaking : तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

नवादा : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर पंचायत के गंभीरपुर गांव स्थित तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत पानी में डूबने से हो गई। वहीं आसपास के लोगो ने पीएचसी वारिसलीगंज लाया जहां चिकित्सक ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। वहीं आसपास के ग्रामीणों में मातम छा गया।इन बच्चों की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच की थी। मरने वाले बच्चों में तीन परिवार के कुल चार बच्चे हैं। एक ही घर से दो बच्चे की मौत हुई है।

बता दें कि गुरुवार की शाम चार बजे की यह घटना है। विनोद पासवान के पुत्र आयुष कुमार (10 साल), अजय पासवान के पुत्र समीर कुमार (10 साल), जितेंद्र महतो के पुत्र श्रवण और रितिक की उम्र करीब क्रमश: नौ और 11 वर्ष है। इनकी मौत हुई है। सभी बच्चों का शव गांव ले जाया गया है। घटना को लेकर मनरेगा योजना में लापरवाही की बात सामने आई है। गंभीरपुर के सरकारी पोखर में कुछ महीना पहले पंचायत समिति मद से तालाब की खुदाई व घाट का निर्माण किया गया था। उसी में लापरवाही बरती गई है।

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का बड़ा...

Jharkhand BJP Protest Recruitment Exam: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

Jairam Mahato Bail News: वेदांता स्टील प्लांट आंदोलन मामले में विधायक...

Jairam Mahato Bail News: डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो को बोकारो जिले के सियालजोरी में वेदांता...

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस...

गयाजी : नाबालिग लड़की का अपहरण कर होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म करने और फिर उसे छोड़ दिए जाने के आरोप में पुलिस...