Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्मेल की संस्थापिका मदर वेरोनिका के द्विशताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

पटना : कार्मेल की संस्थापिका मदर वेरोनिका के द्विशताब्दी जन्मदिवस के अवसर पर आज यानी शनिवार को विद्यालय के सभागार में एक भावपूर्ण नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना से हुआ जो मदर वेरोनिका की सूक्तियों पर आधारित था। तत्पश्चात प्रार्थना नृत्य से कार्यक्रम आगे बढ़ा। छात्राओं ने सुंदर गीतों की प्रस्तुति की जो मदर के अर्थपूर्ण जीवन को समर्पित था।

मुख्य आकर्षण नृत्य नाटिका की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। यह सुंदर प्रेरणादाई प्रस्तुति मदर के जीवन मूल्यों पर आधारित थी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति ग्रैंड फिनाले में सेवा, त्याग और मानवता के प्रति समर्पित मदर के जीवन को दर्शाया गया। राष्ट्रगान के साथ इस सुंदर, सुखद और सरस दिन की समाप्ति हुई।

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (16 नवंबर से 22 नवंबर 2026): मेष से मीन...

16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए

आज का राशिफल और पंचांग 16 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Fasal Bima Yojana 2026: बिहार में रबी फसलों का बीमा...

 बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू हो गई है। रबी फसलों के लिए 15 जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकेंगे। गेहूं, मक्का समेत...