उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- सरकार ने जल्दबाजी में जारी किए जातीय आंकड़े

पटना : राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य सरकार द्वारा जातीय गणना के प्रकाशन का स्वागत करते हुए हमला किया है। उन्होंने कहा कि इसकी संपुष्टि के लिए पंचायत स्तर पर मतदाता सूची की तरह ही जातीय गणना की सूची भी प्रकाशित कर इसे आम जनता के लिए उपलब्ध कराए एवं इसमें छुटे हुए लोगों की पहचान गलत विवरणियों के सुधार पश्चात ही अंतिम रूप से सूची जारी करे।

कुशवाहा ने कहा कि लोगों को यह भी शंका है कि वर्त्तमान जातीय आंकड़ों में आर्थिक आंकड़ों का समावेश नहीं है जो कि इस गणना के उद्देश्यों को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। अतः जातीय आंकड़ों के साथ आर्थिक आंकड़ों का भी प्रकाशन हो ताकि जातीय गणना के मूल उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। कुशवाहा आज पार्टी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जातीय गणना एक स्वागत योग्य कदम है। परन्तु सरकार ने जितनी जल्दबाजी में इस प्रक्रिया को पूरा किया। उससे समाज के विभिन्न वर्गों में यह संशय पैदा कर दिया है कि यह जातीय गणना अपने उद्देश्यों को किस हद तक पूरा कर पाएगा।

कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार ने बड़े जोर-शोर से दावा किया था कि जातीय गणना पूरी हो जाने के बाद गरीबों विशेष कर अन्य पिछड़ी जातियों एवं अत्यंत पिछड़ी जातियों के लिए सरकार द्वारा लागू योजनाओं का लाभ ईमानदारी पूर्वक किया जा सकेगा। कुशवाहा ने राज्य सरकार से सवाल किया है कि वह बताए कि जातीय गणना के आधार पर सरकार के पास उनकी भलाई के लिए कौन- कौन सी योजनाएं हैं। उन योजनाओं को जनता के समक्ष रखना होगा अन्यथा यह जातीय गणना सिर्फ एक राजनीतिक एजेंडा बन कर रह जाएगा।

https://22scope.com/samrat-raised-questions-on-caste-census-report-and-said-it-is-incomplete/

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: सुदिव्य सोनू को अंतिम विदाई देने गिरिडीह...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार गिरिडीह...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...