विजय सिन्हा ने कहा- गांधी का जीवन आज भी प्रेरणादाई और प्रासंगिक

पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचकर गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रेरणादाई प्रसंगों को याद किया और उन्हें नमन किया।इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी गांधी मैदान पहुंचे।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि बापू देश को श्रेष्ठ और आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बापू के उन्हीं सपनों को पूरा करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी आंदोलन के जरिए देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है।

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गांधीजी के सत्य-अहिंसा व शांति के सिद्धांत और जीवनमूल्य आज भी प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में पूरे विश्व को बदल देने और प्रभावित करने की ताकत थी। उन्होंने अपने समस्त जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। इसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा गांधी मैदान स्थित खादी मॉल पहुंचे। यहां से दोनों ने खादी के हॉफ जैकेट की खरीदारी की। सम्राट चौधरी अपने लिए दो सेट खादी का जैकेट खरीदा। जिसके बाद उसकी पेमेंट खुद कैश काउंटर पर जाकर की।

चौधरी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी खादी पहनने के लिए प्रेरित किया। इस क्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी खादी मॉल से खरीददारी की। भाजपा अध्यक्ष ने मॉल में रखे चरखा पर सांकेतिक रूप से सूत कातकर लोगों को स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता राठौर भूषण, संजय खंडेलिया, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा, ललन मंडल, जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, संतोष रंजन राय, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह, प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, अमीत प्रकाश बबलू, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट और मीडिया पैनलिस्ट उपेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Saffrn

Trending News

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...

हिरासत में मौत से बवाल, पुलिस पर हत्या का आरोप, सड़क...

कटिहार : कटिहार पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी निवासी राकेश कुमार यादव...

सोनारडीह भू-धंसान के बाद Saryu Roy का बड़ा बयान, हेमंत सोरेन...

Dhanbad: धनबाद के सोनारडीह ओपी स्थित टांडाबस्ती में हुए भू-धसान की दर्दनाक घटना के बाद शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy पीड़ितों...

मोतिहारी जहरीली शराबकांड : अलर्ट मोड में प्रशासन, गांव-गांव मेडिकल कैंप...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में हुए जहरीली शराबकांड के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। घटना...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img