पटना : मुख्य सचिवालय में आज यानी मंगलवार को चल रही नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने ग्रामीण विकास विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एंव तकनीती शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, योजना एंव विकास विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन, परिवहन और पथ निर्माण विभाग से जुड़े 14 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी है।
हर मंगलवार को बिहार में कैबिनेट के मीटिंग होती हैं जिसमें कई विभागों पर चर्चा होती हैं। आज मंगलवार हैं कैबिनेट के मीटिंग खत्म हो गई हैं कुल 14 एजेंडा पर मुहर लगी। राघवेंद्र कुमार त्रिपाठी को तात्कालिक ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी नरकटियागंज पश्चिमी चंपारण सम्प्रति प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी खैरा जमुई के विरुद्ध पद का दुरुपयोग के तत्काल रूप से हटा दिया गया है।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

















