रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आर्थिक संकट से जूझ रहे एचइसी की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी मांगी है। इस संदर्भ में, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बताया कि हाल कुछ दिनों पहले, ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व में एचइसी कर्मचारी राजभवन के सामने धरना दिया और राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा था। इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप, राज्यपाल ने एचइसी की वर्तमान स्थिति, उसकी वित्तीय स्थिति, पूर्व में एचइसी द्वारा किए गए कार्य, वर्तमान में प्राथमिकताएँ, और अन्य विवरणों की विस्तृत जानकारी मांगी है।
श्री सहाय ने यह भी बताया कि राज्यपाल एचइसी के मुद्दे को गंभीरता से देख रहे हैं और वे इस मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखेंगे। एचइसी के कर्मचारी एचइसी को बचाने, बकाया 19 महीनों के वेतन का भुगतान करने, और कार्यशील पूंजी की अभाव में कंपनी के कार्य में ठप्प होने के बारे में आंदोलन कर रहे हैं।

















