अस्पताल में हथियार लेकर घूसे JDU विधायक गोपाल मंडल

भागलपुर : अजीबोगरीब बयान व कारनामों और लोगों पर धौंस जमाने से सुर्खियों में रहने वाले जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अब एक और कारनामा कर दिया है। दरअसल, जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ मे ही लाइसेंसी हथियार लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में उनके पोती का इलाज चल रहा था। जिसका हाल जानने वो वहां कार्यकर्ता व अंगरक्षक के साथ पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने हाथ मे हथियार रखा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोपाल मंडल ने इस तरह का कारनामा पहली बार नहीं किया है।

आपको बता दें कि गोपाल मंडल ने मुख्यालय डीएसपी को गंगा में फेंक देने की धमकी दे चुके हैं। तेजस ट्रेन में अर्धनग्न होकर टहलते नजर आए थे। कई दफा बार-बालाओं के साथ अश्लील गानों पर कुर्त्ता उठाकर नृत्य करते नजर आए हैं। वहीं कई बार अपने ही सरकार के खिलाफ अजीबोगरीब बयान देकर सीएम नीतीश को असहज महसूस कराया है। अब अस्पताल में इस तरह हथियार लेकर पहुंचे थे लेकिन उन्हें छेड़ने की कौन हिम्मत करे भला।

अजय कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...