लखीसराय : लखीसराय जिले के बड़हिया पुलिस ने दरियापुर मुख्य सड़क पर छापेमारी अभियान चलाकर चार शराब तस्कर सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बता दें कि बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में दरियापुर के समीप मुख सड़क पर छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के क्रम में दो लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया। झारखंड राज्य के गिरिडीह निवासी चार शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस दौरान पुलिस ने 259 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में अकील खान और कुमारी अंजली के साथ दरियापुर पुल के पास लक्जरी कार को विदेशी शराब के साथ बरामद एवं जमुआ गिरडिह झारखंड के चार तस्कर को गिरफ्तार किया। कुल विदेशी शराब 29 कार्टून, 780 बोतल, सभी मैकडॉवल्स और इंप्रियल ब्लू ब्रांड की शराब बरामद किया गया है।
मनोज कुमार की रिपोर्ट


