Advertisment

BDO युनुस सलीम के अचानक से गायब होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप

औरंगाबाद : औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के बीडीओ युनुस सलीम के अचानक से गायब होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस इसे लेकर सक्रिय हो गई। बीडीओ के होने की सभी संभावित ठिकानों पर उनकी खोजबीन में पुलिस जुट गई। इसी कड़ी में जब नजदीकी रेलवे स्टेशन अनुग्रह नारायण रोड के सीसीटीवी को जब खंगाला गया। तब वहां के सीसीटीवी फुटेज में वे नजर आए।स्पष्ट देखा जा सकता है कि बीडीओ युनुस स्टेशन के प्लेटफार्म पर टहल रहे हैं। शायद किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच प्लेटफार्म के सीमेंटेड बेंच पर बीडीओ बैठे भी दिख रहे हैं। अगली फुटेज में बीडीओ सासाराम-धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पर सवार होते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, पुलिस ने सासाराम रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। मगर वहां उनका कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस की कोशिशें जारी हैं। गौरतलब है कि ओबरा के बीडीओ यूनुस सलीम के भाई जफर इमाम भी नासरीगंज में बतौर बीडीओ कार्यरत हैं और उन्ही के द्वारा ओबरा थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

https://22scope.com/suryoday-coincides-with-murder-in-aurangabad-criminals-shot-youth/

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Scam CID Arrest: रांची में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, JPSC...

JPSC Scam CID Arrest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहे क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने मंगलवार को...

Sahibganj ASI Attack: साहिबगंज में ड्यूटी के दौरान एएसआई पर चाकू...

Sahibganj ASI Attack: झारखंड के साहिबगंज जिले से ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमले की घटना सामने आई है। कोटलपोखर...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: 1.2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त,...

Jharsuguda Cough Syrup Seizure: प्रतिबंधित कोडीन-युक्त कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, झारसुगुडा पुलिस ने ₹1.2 करोड़ से अधिक मूल्य की...