रांचीः सहायक आचार्य की बहाली के लिए झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने संशोधित तिथि की घोषणा कर दी है. हाई कोर्ट से रोक हटाने के बाद तिथि जारी की गई. अभ्यर्थी 7 से 22 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करा सकेंगा. 24 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क जमा किया जाएगा. 28 से 30 अक्टूबर के बीच आवेदन में संशोधन हो सकेगा.


