DM के आदेश के बाद पटना के बेऊर जेल में छापेमारी

पटना : राजधानी पटना के बेऊर जेल में आज छापेमारी की गई है। एसडीएम पटना सदर, एएसपी सदर और एसडीपीओ फुलवारी समेत कई थानों की पुलिस और बीएमपी के जवान जेल के अंदर छापेमारी कर रहें है। जेल के अंदर कई सेल की तलाशी ली जा रही है। पूजा को देखते हुए डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के आदेश से रूटीन छापेमारी की जा रही है।

राजधानी पटना स्थित केंद्रीय कारा बेऊर जेल और फुलवारी जेल में शनिवार को सुबह से ही छापेमारी की जा रही है। दोनों जेल में एक साथ छापेमारी चलने से कैदियों में हड़कंप का माहौल है वहीं वार्ड मे सभी सेल की भी जांच की जा रही है तथा एक-एक कैदियों की जांच की जा रही है। सुबह से ही पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर अलग-अलग टीम बनाकर दोनों जेलों में छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि बेउर जेल और फुलवारी जेल में अक्सर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जाती है उसी कड़ी में आज सुबह से ही दोनों जेलों में एक साथ छापेमारी की जा रही है जिसमें काफी मात्रा में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल है। अगर हम बात करें तो अक्सर जेल में छापेमारी चलती रहती है और इस करी में रुटीन चेकअप के पहले इस टाइप की छापेमारी जेल में अक्सर की जाती है। हालिया दिनों में ही दशहरा पूजा आने वाला है जिसको लेकर भी छापेमारी की गई है लेकिन अभी क्या कुछ बड़ा हुआ है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर टीम बनाकर दोनों जेल में छापेमारी की गई।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...