बंधन बैंक लूटकांड मामला : घटना में शामिल मो. शहाबुद्दीन गिरफ्तार

अररिया : अररिया की भरगामा थाना पुलिस ने दो दिन पहले बंधन बैंक कर्मचारी से हथियार के बल पर कलेक्शन वाली 30 हजार 500 रुपए लूटकांड मामले का खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर घटना में शामिल मो. शहाबुद्दीन को छर्रापट्टी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके पास से लूटी गई 11 हजार 500 रुपए और घटना में प्रयुक्त दो देशी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है।

अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। घटना में शामिल एक अन्य अपराधी के बारे में जानकारी होने की बात करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी करने की बात कही। गिरफ्तार मो. शाहबुद्दीन शातिर अपराधी है और इनके खिलाफ भरगामा सहित अन्य थाना में नौ मामले दर्ज हैं।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...