अररिया पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूटी गई 50 हजार, 2 पिस्टल व बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

अररिया पेट्रोल पंप लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, लूटी गई 50 हजार, 2 पिस्टल व बाइक के साथ 2 गिरफ्तार

अररिया : अररिया के जोकीहाट स्थित नाज फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप में रविवार को नोजल मैन से हुए लूटकांड का पुलिस ने दो घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। पुलिस ने लूटकांड में शामिल दो बदमाशों को दो पिस्टल, पांच कारतूस, लूटी गई 50 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक और 50 हजार जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Goal 7 22Scope News

तेल लेने के बाद नोजल मैन से लूटी रकम 

एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जोकीहाट स्थित नाज फ्यूल सेंटर में रविवार सुबह काले रंग के अपाची बाइक पर सवार होकर दो बदमाश तीन सौ रुपए का पेट्रोल लेने के बहाने पेट्रोल पंप पर आए। बाइक पर सवार बदमाशों ने कार्यरत कर्मचारी नोजल मैन अरुण कुमार को हथियार का भय दिखाकर उनसे 50 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल द्वारा सीसीटीवी के फुटेज और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी निवासी मो. रोजिद उर्फ सद्दाम और मो. जाहिद को गिरफ्तार किया गया।

वीडियों देखे :   

घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाची बाइक और लूट की रकम बरामद

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाची बाइक संख्या बीआर 38 एपी/2647 के साथ लूटी हुई 50 हजार रुपए, दो पिस्टल, पांच कारतूस, प्लास्टिक का एक लाइटर गन और एक मोबाइल बरामद किया। एसपी ने बताया कि मो. रोजिद उर्फ सद्दाम के घर में छापेमारी की क्रम में 50 हजार का जाली नोट भी बरामद किया गया। जिसकी जांच विशेष टीम के द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़े :  Bihar Election 2025: 6 सीट मिलने से मांझी हुए नाराज! बोले- ‘NDA को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा’

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...