बेतिया: बैंक लूटकांड का खुलासा,पुलिस ने 5 अपराधियों को दबोचा

24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी, रुपए सहित हथियार बरामद

बेतिया (पश्चिम चंपारण) : बेतिया पुलिस ने बैंक लूटकांड का खुलासा कर दिया है.

लूट के 2 लाख 42 हजार 880 रुपए सहित हथियार के साथ 5 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

बैंक लूटकांड का खुलासा – बंधूक की नोक पर घटना को दिया था अंजाम

बता दें कि बुधवार को बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से अपराधियों ने बैंक कर्मी

को गन प्वाइंट पर रख कर 10 से 15 लाख रुपया लूट कर भागने में सफल रहे थे.

जिसे पुलिस अधिक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने चुनौती के रूप में लेते हुए 24 घण्टे के अंदर में लूट को

अंजाम देने वाले 5 अपराधियों को लूट के रुपए सहित गिरफ्तार किया है.

bank loot1 22Scope News

बैंक लूटकांड का खुलासा – सरपंच अशोक राम है घटना का मास्टर माइंड

इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि जिला के नवलपुर थाना के सिसवा बैरागी पंचायत

के सरपंच अशोक राम घटना का मास्टर माइंड हैं जो घटना को अंजाम दिया है. उनके सहयोग

में समस्तीपुर के राजा कुमार, जहानाबाद के राहुल कुमार, वैशाली के मनीष कुमार व राज कुमार शामिल थे.

बैंक लूटकांड का खुलासा: रुपए के साथ कई हथियार बरामद

एसपी ने कहा कि अशोक कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर लूट कांड

का रुपया 2 लाख 42 हजार 880 रुपया, एक मैग्जीन लगा पिस्टल, 3 देसी कट्टा, कई कारतूस

और दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया हैं. अभी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद

सभी को न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा जायेगा और इसमें शामिल अन्य

कई गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट: अनिल कुमार

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...