दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को हुई परेशानी तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

रांची: जिले के डीसी राहुल कुमार की अध्यक्षता में दुर्गापूजा को लेकर विभिन्न पूजा पंडाल समितियों के साथ बैठक हुई। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा,एसडीओ सदर दीपक दुबे, सिटी एसपी समेत संबंधित पुलिस-प्रशासन, नगर प्रशासन के पदाधिकारी, सीओ और विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

विभिन्न पूजा पंडाल समिति के सदस्यों द्वारा शांतिपूर्ण माहौल और बेहतर व्यवस्था के बीच पूजा समापन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से सीसीटीवी की व्यवस्था, साफ-सफाई, जलापूर्ति, अवैध शराब की बिक्री पर रोक, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, ग्रामीण क्षेत्र से आनेवाले श्रद्धालुओं खासकर महिला श्रद्धालुओं के लिए परिवहन की व्यवस्था, विर्सजन के दौरान घाटो पर लाइट की व्यवस्था आदि को लेकर सुझाव दिये।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बैठक में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जाने वाली सभी सुविधाएं समितियों को उपलब्ध कराने का भरपूर प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने के लिए प्रतिबद्व है। सभी संबंधित पदाधिकारी पूरे सार्मथ्य से पूजा के दौरान अपना योगदान देंगे।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पूजा समितियों से कहा कि इस तरह से पूजा करें कि प्रदर्शन का नहीं बल्कि पूजा का भाव दिखे। उन्होंने कहा कि ये बातें होती है कि पुलिसकर्मी पूजा नहीं कर पाते, आप ऐसे अपनी ड्यूटी निभायें जैसे मां की पूजा कर रहे हों।शहर में सड़क और बिजली के चल विभिन्न निर्माण कार्य से श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर आवश्यक सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सड़क के गड्ढ़ों और बिजली के तार से किसी श्रद्धालु को जरा भी परेशानी होती है तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जायेगी

इस बैठक के दौरान बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी ने बताया कि पूजा पंडालों का विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव को संपर्क नंबर दिया जायेगा। किसी भी तरह की बिजली की समस्या को लेकर पूजा समिति के सदस्य कंट्रोल रुम में 9431135682 पर कॉल कर सकते हैं।

Saffrn

Trending News

बीमार पड़ने पर खाट बनती है एम्बुलेंस, जानिए हजारीबाग के इस...

Hazaribagh News: देश को आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं और सरकारों ने हर गाँव में विकास पहुंचना का लगातार दावा किया है,...

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img