दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंगियों-बाइकर्स गैंग पर पुलिस की रहेगी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुर्गापूजा के दौरान हुड़दंगियों-बाइकर्स गैंग पर पुलिस की रहेगी नजर, आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

मधेपुरा : दुर्गापूजा को लेकर पूजा समिति और प्रशासन की तरफ से बैठक थाना परिसर में आयोजित की गई। जिसमें शांति पूर्व पूजा समाप्ति को लेकर आयोजको से सुझाव मांगे गए। अधिकारियों ने कहा की विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में दुर्गापूजा संपन्न करवाने को लेकर मधेपुरा सदर थाना परिसर में एसडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अधिकारियों को दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अपना अपना सुझाव दिया। बैठक में शामिल अधिकारियों ने कहा कि दुर्गापूजा के समाप्ति पर होने वाले मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

DIARCH Group 22Scope News

करना होगा गाइडलाइन का पालन – ASP प्रवेद्र भारती

सभी पूजा कमिटी को अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि अनुज्ञप्ति हेतु दिए जाने वाले आवेदन के साथ कमिटी के बीस सदस्यों का नाम, आधार कार्ड और फोटो लगा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूजा हेतु लाउड स्पीकर बजाने के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुज्ञप्ति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। उन्होंने मेला कमिटी के सदस्यों से कहा कि हरहाल में सरकार के गाइडलाइन का पालन करना होगा। एएसपी प्रवेद्र भारती ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। सादे लिबास में भी पुलिस को जगह जगह तैनात किया जाएगा। पूजा स्थल पर महिलाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी संख्या में महिला पुलिस की तैनाती की जाएगी।

मेले में हुंडदंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

प्रतिमा स्थल के आसपास हुड़दंग मचाने वाले बाइक सवारों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। हुड़दंग मचाते पकड़े जाने पर बाइक जब्त कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट करना गुनाह है। इसलिए पूजा के दौरान कोई भी व्यक्ति ऐसा पोस्ट नही करेंगे क्योंकि प्रशासन का सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रहेगी। अगर कोई आपत्तिजनक पोस्ट करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

ये भी देखे : तेजस्वी का NDA सरकार पर निशाना, कहा- आज महिलाओं को दे रही है पैसा बाद में करेगी वसूल

रमण कुमार की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...