दुर्गापूजा शांति समिति की बैठक डीसी की अध्यक्षता में सम्पन्न

धनबाद: जिला दुर्गापूजा शांति समिति की बैठक न्यू टाउन हॉल में डीसी वरुण रंजन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में एसएसपी संजीव कुमार,ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी,सिटी एसपी अजित कुमार,नगर निगम आयुक्त, एसडीएम,एडीएम सभी अनुमंडल एसडीपीओ ,जिले के सभी थाना के थाना प्रभारी सहित पूजा समिति के सदस्य,जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।दुर्गापूजा समिति सदस्यों पूजा तैयारी,पूजा पंडालों आदि की जानकारी बैठक दिया।

वही बैठक पानी बिजली,सड़क ,बिजली और सीसीटीवी कैमरे का मुद्दा छाया रहा।समिति सदस्यों ने पानी समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार कहने के बावजूद महीनों बाद भी समस्या समाधान नहीं किया जा रहा रहा।

वही सांसद पीएन सिंह ने बैठक में चुटकी लेते हुए कहा कि दुर्गापूजा पर्व त्यौहार को देखते हुए कम से कम बुनियादी सुविधाएं सड़क के गढे, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था कर दिया जाय।लाइट,सीसीटीवी को ठीक किया जाय।

वही एसएसपी ने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर तैयारी की जा रही है।सभी पूजा पंडालों में समुचित पुलिस जवान तैनात रहेंगे,सिविल ड्रेस में महिला,पुरूष पुलिस बल भी डियूटी में रहेंगे।सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वही डीसी ने कहा कि जिला दुर्गापूजा शांति समिति की बैठक में समिति सदस्यों ने कई माँग विचार,सुझाव दिए है। पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जायेगी।कंट्रोल रूम से सभी स्थानों की मोनरटरिंग, जानकारी लिया जाएगा।पूजा के पहले सड़क,बिजली,पानी,सीसीटीवी ठीक कर दिया जायेगा।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...