जहानाबाद बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना,  लाखों की हुई चोरी

जहानाबाद : जहानाबाद में चोरों का उत्पात जोरों पर है। आइटीबीपी के जवान के घर चोरों ने हाथ साफ किया। 20 हजार नगद समेत तीन लाख की समान की चोरी कर ली है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार मोहल्ले के शिक्षक कॉलोनी की है। गृह स्वामी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मैं अपने घर में ताला बंद कर पटना चला गया था। जब सोमवार को पटना से लौटकर आया तो घर का ताला खोलकर जब अंदर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ था उसे देखकर मेरे होश उड़ गए। घर में रखें बक्सा का ताला तोड़ा हुआ था जिसमें सोने की हार, सिकरी, पायल और अंगूठी इत्यादि कई जेवरात और नगद चोरों ने चुरा लिया।

उन्होंने कहा कि इसकी सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई। लेकिन सूचना के चार घंटे भी जाने के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी को भी सूचना दिया गया लेकिन किसी द्वारा घटना की संज्ञान नहीं लिया गया है। इस घटना से मोहल्ले वासियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि इस मोहल्ले में इस तरह की घटना कभी नहीं होती थी। लेकिन लगता है कि चोर का एक गिरोह इस मोहल्ले में सक्रिय है। बंद घरों की रेकी कर घटना को अंजाम देता है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...