Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की है। स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में Patient Referral System, Smart Ambulance, Telemedicine और Artificial Intelligence यानी AI के इस्तेमाल को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को एकीकृत करने, अस्पतालों में बेड की Real Time उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों की रेफरल व्यवस्था को सॉफ्टवेयर से जोड़ने का निर्देश दिया। इसके जरिए मरीज की स्थिति और उपलब्ध बेड के आधार पर उपयुक्त अस्पताल का चयन तेजी से किया जा सकेगा।
Health Minister BiharK:102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं होंगी एकीकृत
Emergency Referral के मामलों में एंबुलेंस में ही मरीज के Vital प्राप्त करने और उन्हें डैशबोर्ड के माध्यम से कंट्रोल सेंटर तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की जाएगी। Emergency Network के जरिए 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को अस्पतालों से जोड़ा जाएगा।
इस व्यवस्था में अस्पतालों में उपलब्ध बेड की Real Time जानकारी डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। मरीज की मेडिकल स्थिति और संबंधित अस्पताल में उपलब्ध बेड के आधार पर रेफरल किया जा सकेगा। इससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगने वाले समय को कम करने में मदद मिलेगी।
Key Highlights
- बिहार में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को एकीकृत करने की तैयारी।
- अस्पतालों में बेड की Real Time उपलब्धता डैशबोर्ड पर होगी।
- PMCH, AIIMS, NMCH और IGIMS में पायलट प्रोजेक्ट शुरू होगा।
- 104 सेवा को ई-संजीवनी से जोड़ने की संभावनाओं का अध्ययन होगा।
- AI की मदद से रेफरल, टेलीमेडिसिन और मरीजों के डेटा प्रबंधन को स्मार्ट बनाया जाएगा।
Health Minister Bihar:PMCH, AIIMS, NMCH और IGIMS में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH, AIIMS, NMCH और IGIMS को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल करने का निर्देश दिया है। एंबुलेंस में उपलब्ध कियोस्क के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जानकारी हासिल करने और मरीज की वर्तमान लोकेशन संबंधित अस्पताल को उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग में Command Control Centre स्थापित करने के साथ QR Code आधारित Bed Management और बेड की Real Time Entry सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा मरीजों के खान-पान से जुड़ी जानकारी को भी Vital में शामिल करने को कहा गया। यह जानकारी ANM, आशा और जीविका दीदी के माध्यम से जुटाई जाएगी। आयुष चिकित्सकों के जरिए प्रभावी दवाओं से जुड़ी जानकारी भी संकलित की जाएगी।
Health Minister Bihar:104 सेवा और टेलीमेडिसिन को मिलेगा तकनीकी विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री ने 104 कॉल सेंटर के प्रचार-प्रसार और कॉल फॉलो-अप को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही 104 सेवा को ई-संजीवनी से इंटीग्रेट करने की संभावनाओं का अध्ययन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में AI के जरिए मरीजों के डेटा के बेहतर इस्तेमाल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निर्णयों को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने Patient Referral System, Smart Ambulance, Telemedicine और AI आधारित तकनीकी व्यवस्थाओं को एकीकृत कर ऐसी प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे मरीजों को समय पर उचित अस्पताल और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा मिल सके।
बैठक में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय, BMSICL के MD सुब्रत सेन, IGIMS की टीम समेत स्वास्थ्य विभाग और राज्य स्वास्थ्य समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


















