Advertisement
Advertisement
Advertisement

सम्राट का तीखा हमला, कहा- जातीय उन्माद फैलाने वाले लालू यादव खुद बिहार के लिए कैंसर

पटना : लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज बिहार प्रदेश भाजपा की तरफ से कोर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें गोपालगंज जिले की लोकसभा सीट पर कौन होगा प्रत्याशी इस पर चर्चा की गई। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा और बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े मौजूद थे।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मीडिया को संबोधित किया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सम्राट चौधरी ने तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जातीय उन्माद फैलाने वाले लालू यादव खुद बिहार के लिए कैंसर हैं। बिहार की राजनीति में कोई एक व्‍यक्ति अगर राजनीतिक कैंसर है तो उसका नाम लालू यादव है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने चारा घोटाला में उनको जेल भेजकर यह साबित किया है। लैंड फॉर जॉब घोटाला और रेलवे घोटाले में पूरा परिवार अदालतों के चक्‍कर काट रहा है।

भाजपा ने शुरू कर दिया कैंसर का इलाज

भाजपा अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव को मौजूदा वक्‍त में राजनीतिक कैंसर माना जाता है, जिसका इलाज भाजपा ने शुरू कर दिया है। भाजपा ने नीतीश कुमार और लालू यादव दोनों का राजनीतिक इलाज शुरू कर दिया है। इस बार बिहार में भाजपा में सरकार बनेगी।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

Hazaribagh MLA News: ओडिशा टोल प्लाजा पर विधायक प्रदीप प्रसाद के...

Hazaribagh MLA Pradeep Prasad के नाम का बोर्ड लगी फॉर्च्यूनर ओडिशा के टोल प्लाजा पर विवाद में फंस गई। टोलकर्मियों से बहस का वीडियो...

Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टीमर से किया पटना...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने छठ महापर्व पर दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर से भ्रमण किया। श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर...

Jamtara News: छह महीने से राशन के लिए तरस रहा बुजुर्ग...

Jamtara News में राशन कार्ड होने के बावजूद नाला प्रखंड के बुजुर्ग दंपति को छह महीने से अनाज नहीं मिला। आर्थिक तंगी के...