राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने मनाया 79वां जन्मदिन, खुद हाथों से खिलाया खाना

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी। लालू यादव सबसे पहले राबड़ी आवास पर अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। घर पर पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती और पुत्र तेजस्वी यादव के अलावा परिवार के कई सदस्य ने केक काटकर लालू यादव का जन्मिदन मनाया। साथ ही लालू यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाएं और साथ ही खाना भी खिलाया।

Health Department Add 8 22Scope News

लालू यादव के जन्मदिन पर प्रदेश कार्यालय से लेकर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास तक जश्न का माहौल

पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 79वें साल में कदम रख रहे हैं। पटना में उनका जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय से लेकर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास तक जश्न का माहौल है। 10 सर्कुलर आवास पर कार्यकर्ताओं के लिए भोज का आयोजन हुआ, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद कार्यकर्ताओं को खाना परोसते दिखे। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।

RJD 1 1 22Scope News

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कद्दावर नेता ने केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन मनाया

वहीं पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और कद्दावर नेता भाई वीरेंद्र ने केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन मनाया। भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम दुआ करते हैं कि लालू यादव स्वस्थ रहें। गरीबी मिटाने की जो लड़ाई है उसे मजबूती से लड़ेंगे। इसके लिए देश से बीजेपी को खत्म करना होगा।

RJD 4 22Scope News

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने एक बार फिर NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने एक बार फिर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी अपने अंदाज में बिहार की मौजूदा स्थिति का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के बच्चे को पता है कि देश और राज्य की हालत क्या है। उनके अनुसार अपराध लगातार बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भ्रष्टाचार भी अपने चरम पर पहुंच चुका है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि आपदा के समय काम आने वाला इमरजेंसी फंड यानी सरकारी कोर्स का पैसा भी सुरक्षित नहीं है और उसमें से भी निकासी हो रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की हालत बद से बदतर हो गई है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और गरीब मरीज दर भटक रहा है।

Tejashwi Yadav 1 1 22Scope News

Tejashwi Yadav 3 22Scope News

तेजस्वी ने मौजूदा सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि वह लोगों को ठगने का काम कर रही है

तेजस्वी यादव ने मौजूदा सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि वह लोगों को ठगने का काम कर रही है। नौजवान जब अपने रोजगार और अधिकार की बात करने सड़क पर आते हैं तो उन्हें लाठी से पीटा जाता है। उनकी आवाज दबा दी जाती है। महिलाओं से किए गए वादों का भी उन्होंने जिक्र किया और पूछा कि महिलाओं को दो लाख रुपए कब मिलेंगे। उनके मुताबिक ये सब सिर्फ जुमले हैं जो चुनाव के समय जनता को बहकाने के लिए बोले जाते हैं।

Tejashwi Yadav 2 1 22Scope News

Tejashwi Yadav 5 22Scope News

तेजस्वी ने CM सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा

तेजस्वी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी आएंगे और दो चार लोगों से काउंटर करवा देंगे। असली मुद्दों पर बात नहीं होगी। उनका इशारा था कि एनडीए सरकार आंकड़े और प्रचार के सहारे सच्चाई छिपाने की कोशिश करती है। कुल मिलाकर तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और जंगलराज के आरोपों को फिर हवा दी और सरकार को घेरने की कोशिश की।

Tejashwi Yadav 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : RJD सुप्रीमो लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की सड़कों पर दौड़ी गाड़ी, देखते रह गए लोग

Saffrn

Trending News

राज्य में 21 नए पालना घर होंगे स्थापित, वर्तमान में 79...

पटना : राज्य में कामकाजी महिलाओं के छह माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों की देखभाल और संरक्षण के लिए 79 पालना...

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img