पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी सम्राट चौधरी और उनके पिता शकुनी चौधरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टिप्पणी की थी। इसको लेकर सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जितना गाली दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। 18 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं अब जनता ने तय कर लिया है कि उन्हें उखाड़ कर फेंक देना है।
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि लाल यादव या राहुल गांधी जिससे मिलना है मिल लिजिए, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। लालू यादव ने आपको कितना कुटवाया था याद है न। राजद के गुंडों ने गोरौल में आपकी पिटाई की थी। नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के बेटा तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी माना है। यह लोग बैकवर्ड और फॉरवर्ड की राजनीति करना चाहते हैं। नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे जब मेरे पिताजी देश की सेवा के लिए जेल में गए थे। नीतीश कुमार मेरे पिताजी से 30 साल छोटे हैं। मेरे पिताजी तीन युद्ध लड़कर देश की राजनीति में आए हैं।
कुमार गौतम की रिपोर्ट


















