ग्रामीणों ने राशन डीलरों पर राशन नहीं देने का आरोप लगाया

गोड्डा: शासन प्रशासन अधिकारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद राशन डीलरों की मनमानी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

ताजा मामला महगामा प्रखंड के पंचायत विश्वासखानी स्थित जन वितरण प्रणाली के दूकानदार सीता देवी पति बबलू शर्मा का है यहां ग्रामीणों ने राशन डीलरों पर फिंगर लेकर 1 महीने का चावल गेहूं राशन नहीं देने का आरोप लगाया है ।

सभी कार्ड धारी ने जिला जिला आपूर्ति पदाधिकारी के नाम से एक लिखित आवेदन भी दिया है जिसमें लिखा है सितंबर माह का फिंगर ले लिया गया है।

लेकिन किसी भी कार्ड धारी चावल तथा गेहूं नहीं मिला पीडीएस दुकानदार के लाभुकों ने कहा डीलरों को कई बार कह लेकिन टालमटोल कर देता है जबकि हम लोग सभी कार्ड धारी सरकार की ओर से मिलने वाले राशन पर ही निर्भर करते हैं।

डीलरों के द्वारा समय पर राशन नहीं देने पर हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है राशन डीलरों की मनमानी के खिलाफ विश्वासखानी पंचायत के ग्रामीणों ने नाराजगी दिखाई है।

उन्होंने राशन डीलर पर राशन आवंटित में अनियमिकता और धांधली  करने का आरोप लगाया है ग्रामीणों ने बताया कि डीलर अनियमित रूप से और सरकार के मापदंड के मुताबिक राशन नहीं दे रहा है सभी कार्ड धारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी के यहां लिखित शिकायत की है और संबंधित अधिकारी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...