जन वितरण प्रणाली से राशन न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, डीसी कार्यलय का किया घेराव

बोकारोः भसकी पंचायत मे जन वितरण प्रणाली दुकान से जुलाई और अगस्त का अनाज वितरण नहीं होने से सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर डीसी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. इस बीच ग्रामाणों ने डीसी से मुलाकात कर अपनी समस्या को बताया. ग्रामीणों का कहना है की पीडीएस दुकानदार ने दो महीने का राशन नहीं दिया है. जब डीएसओ मैडम से कहा तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा की आप लोगों का जो भी राशन बकाया है वो मिल जाएगा लेकिन अभी तक नही मिला है.

दो महीने का राशन दिलाने की मांग की

वहीं उपमुखिया पूनम ने कहा कि हमलोग सुदूरवर्ती आदिवासी इलाके मे रहते हैं. राशन मिलने से हमलोग को राहत मिलता है. लेकिन दो महीने से राशन नहीं मिलने के कारण हम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए हम डीसी साहब से आग्रह करते हैं की दो महीने का राशन हम लोगों को अविलंब दिलाएं. आगे लगातार हमें राशन मिलता रहे इसके लिए डीसी से आग्रह करते है.

रिपोर्टः चुमन कुमार

 

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...