युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा : युवक की गोली मारकर हत्या – बड़ी खबर मधेपुरा से सामने आ रही है। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहूगढ़ गांव में बीती रात अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक युवक की पहचान साहुगढ़ -वन पंचायत के दीवानी टोला वार्ड-14 निवासी मो. हसन के पुत्र मो. वसीम के रूप में हुई है।

युवक की गोली मारकर हत्या

परिजनों ने बताया कि मो. वसीम बंगलोर में जेसीबी ड्राइवर का काम करता था और कुछ महीने पहले ही गांव लौटा था। बुधवार की शाम गांव के ही दीपनारायण यादव नामक व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और बाहर निकलते ही गोली मारकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे परिजनों ने जख्मी युवक को लेकर सदर अस्पताल मधेपुरा पहुंचे और यहां पहुंचते हैं उसकी मौत हो गई। घटना के पीछे के कारणों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

हालांकि घटना की सूचना ही मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर, सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पहले युवक की करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई। लेकिन बाद में जानकारी मिली कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस मामले की सच्चाई की तहकीकात कर रही है।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...

JCECE 2026 Update: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी,...

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी। परीक्षा अब 19 जुलाई की जगह 26 जुलाई को...

Passport Rules Update: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, शुल्क...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन किया। 1 जुलाई 2026 से सामान्य और तत्काल पासपोर्ट की फीस बढ़ेगी। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों...