धनबाद में चोरी की ज्वेलरी खरीदने वाले तीन सर्राफा कारोबारी समेत पांच गिरफ्तार, कई कांडों का खुलासा

धनबाद. गोविन्दपुर सरायढेला और बरवाअड्डा थाना इलाके में पिछले दिनों ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का धनबाद पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है। मामले में हीरापुर इलाके में संचालित 3 जेवर कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

मामले में उद्भेदन की जानकारी मीडिया को देते हुए DSP विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि लगातार बढ़ रही चोरी एवं लूट की घटनाओं को लेकर धनबाद एसएसपी के द्वारा SIT का गठन किया गया था। SIT की टीम ने गोविंदपुर बरवाअड्डा, सरायढेला एवं धनबाद थाना क्षेत्र के कई ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं के संदर्भ में ताबड़तोड़ छापेमारी की और सीसीटीवी कैमरा खंगाला।

सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान एक व्यक्ति संदेहास्पद नजर आया, जिसे उठाकर पूछताछ की गई तो उसने कई कांडों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर कुल 3 ज्वेलरी दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने चोरी की ज्वेलरी खरीदी थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 किलो चांदी के जेवरात समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...

Jharkhand Medicine Purchase: सरकारी अस्पतालों की दवाइयों पर BJP का बड़ा...

Jharkhand Medicine Purchase, रांची: भाजपा ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों के लिए दवाइयों की खरीद को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना...

Bhabua 400 Teachers Samman: शिक्षकों के सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान,...

Bhabua 400 Teachers Samman: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के 85 निजी विद्यालयों के...