झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति पतरातु प्रखंड कोर कमेटी की हुई बैठक

रामगढ़ः झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) पतरातु प्रखंड कोर कमेटी का बैठक पतरातु प्रखंड के कुरसे में की गई. इस बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ महतो और संचालन राजेंद्र बेदिया ने किया. बैठक में कहा की लक्ष्मी टाकीज ग्राउंड भुरकुंडा और पालू पंचायत के तेतरिया टांड़ पालू जो बड़कागांव विधान सभा के अंतर्गत आता है, ये दोनों जगह टाइगर जयराम महतो के कार्यक्रम पर विचार किया गया.

वक्ताओं ने कहा कि जिनका भी कोर कमेटी में नाम नहीं है, उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. संगठन सभी को लेकर आगे बढ़ेगी. प्रत्येक प्रखंड में प्रभारी नियुक्त कर काम करने की जरूरत है. महिला संगठन और सभी समुदाय के लोगों को संगठन में जोड़ने में जोर दिया गया. पतरातु प्रखंड के 42 पंचायत और 09 वार्ड में संगठन को मजबूत करने की जरुरत है.

वक्ताओं ने कहा कि JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो आज के समय में एक व्यक्ति नहीं एक विचार है. शोषित, पीड़ित, वंचित, गरीब, दबे कुचले, मध्यम वर्ग के लोगों की आवाज हैं. सभी को इनके विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है.

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...