कोडरमा में भी उठी 1932 खतियान की मांग, स्थानीय भाषा को लेकर निकाली रैली

कोडरमा में भी उठी 1932 खतियान की मांग, स्थानीय भाषा को लेकर निकाली रैली

कोडरमा : कोडरमा में भी उठी 1932 खतियान की मांग, स्थानीय भाषा को लेकर निकाली रैली- कोडरमा में भी 1932 खतियान लागू करने की मांग उठ गयी है. इसके साथ ही बाहरी भाषा की जगह स्थानीय भाषा को प्रमुखता दिए जाने की मांग कर रहे हैं.

झारखंड भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले चंदवारा प्रखंड के जामुखाडी गांव में सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली. रैली के दौरान हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर 1932 खतियान को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की. इस मौके पर लोगों ने कहा कि 1932 खतियान लागू होने से झारखंड के मूल निवासियों को लाभ मिलेगा. लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनका चुनावी वादा याद दिलाते हुए कहा कि 2 वर्ष बीत गए हैं, लेकिन 1932 का खतियान लागू नहीं किया गया है. लोगों ने कहा कि भोजपुरी, मगही से कोडरमा के लोगों का कोई वास्ता नहीं है. ऐसे में स्थानीय भाषा और खोरठा को यहां लागू किए जाने की जरूरत है.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Santosh Kumar Gangwar Meeting: लोक भवन में राज्यपाल और राज्यसभा समिति...

Santosh Kumar Gangwar Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को लोक भवन में राज्यसभा की सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के अध्यक्ष...

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...