बोकारो : जिले के चर्चित शिव मंदिर चेचका धाम में बुधवार की सुबह पूजा-अर्चना के समय मंदिर परिसर में विशालकाय सर्प निकलने से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि मंदिर के पुजारी ने बताया कि लगातार 3 दिनों से सर्प का दर्शन हो रहा है, जिसके बाद पूरे इलाके में सर्प को देख भक्तिमय माहौल हो गया है। लोगों की मान्यता है सावन के पावन महीने में सर्प का दर्शन भगवान शिव के मंदिर में होना अपने आप में बहुत बड़ी ईश्वरीय कृपा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवलिंग से लिपटा यह सांप किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है, बल्कि दर्शन देने के बाद स्वतः मंदिर से निकल कर जंगल की ओर चला जाता है। इस दर्शन से सैकड़ों श्रद्धालु काफी भावविभोर हैं वहीं मंदिर परिसर हर समय भगवान शिव के जयघोष से गुंजयमान हो उठा है।
3 दिनों से मंदिर में निकल रहा सर्प, चेचका धाम में उमड़ रही भीड़
Hemant Soren News: मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन...
Hemant Soren News: दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तीसरे दिन शनिवार को संथाली...
Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...
Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...
Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...
Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

















