बीच सड़क पर अचानक बुलेट धू धू कर जलने लगी

रांची: राजधानी रांची के कचहरी के पास बेरमो विधायक अनूप सिंह के आवास के समीप बीच सड़क पर अचानक बुलेट धू धू कर जलाने लगी।

बाइक से निकलती आग की ऊंची लपटों के कारण सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस अफरा तफरी के बीच पहुंचे बेरमो विधायक ने साहस का परिचय देते हुए खुद ट्रैफिक का जिम्मा संभाल लिया और सड़क पर उतर कर ट्रैफिक इंस्पेक्टर के रूप में लोगो को रोकने लगे और अगलगी से लोगो को दूर करने लगे ।

आग की लपटे इतनी ऊंची थी कि बिजली के खम्बो को भी अपने चपेटे में ले लिया और फिर बिजली की तार से भी ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी।

यह नजारा लगभग 45 मिनट तक चलता रहा। आग का भीषण रूप देख बेरमो विधायक अनूप सिंह ने अपने घर से पाइप के सहारे पानी लाकर बाइक को बुझाने में लग गए। इतना ही नहीं वह आग बुझाने वाले यंत्र से खुद आग को काबू करने लगे। सड़क पर उनका यह रूप देख कोई नहीं बता पा रहा था कि एक जनप्रतिनिधि जनता की सुरक्षा के लिए इतना गंभीर है ।

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...