रघुनाथपुर पंचायत भवन में हुआ जन संवाद का आयोजन, विभिन्न योजनाओ की दी गई जानकारी

मधेपुरा : प्रशासन की ओर से मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत भवन परिसर में आज मधेपुरा मंथन एक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और एडीएम अरुण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के दर्जनों स्टॉल पर लोग अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन किया। खासकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और राजस्व विभाग के स्टाॅल पर लोगों की भीड़ देखने को मिला।

हालांकि जनसंवाद कार्यक्रम में पंचायत के विभिन्न वार्डो से लोगो की उपस्थिति कम रही। मौके पर मधेपुरा एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा और एडीएम अरुण कुमार ने लोगों को संबोधित किया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। वहीं बीडीओ आशा कुमारी, सीओ मुकेश कुमार सिंह, बीपीआरओ राजकुमार सिंह, एमओ प्रभाष कुमार, बीईओ राम गुलाम गुप्ता, बीएओ राजेश चौधरी, पीओ भोला दास, बीएचएम मो शहाबुद्दीन, सीडीपीओ आशीष नंदन और जीविका कर्मी ने अपने अपने विभागों से लाभ लेने की जानकारी दिए।

इस दौरान लोगों के शिकायत और सुझावों को गंभीरतापूर्वक लिया गया। जल्द से जल्द निष्पादन का आश्वासन दिया गया और कहा कि समस्याओं का निदान जन संवाद कार्यक्रम में नहीं होगा। उसका ब्लाॅक और जिला स्तर से कराया जाएगा। एसडीएम ओर एडीएम ने लगाए गए सभी स्टाल का जायजा भी लिया। जनसंवाद कार्यक्रम में राजस्व, कृषि, स्वच्छता, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, मनरेगा, पशुपालन, लोक शिकायत, जीविका, पंचायती राज सहकारिता और बिजली के आलावा विभिन्न विभागों के दर्जनों स्टाल लगाए गए थे।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Recruitment 2026: 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून को...

झारखंड में 1042 सहायक आचार्यों को 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र देंगे। खेलगांव में आयोजित समारोह में प्राथमिक और मध्य...

JCECE 2026 Update: झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी,...

झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी। परीक्षा अब 19 जुलाई की जगह 26 जुलाई को...

Passport Rules Update: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, शुल्क...

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियम 1980 में संशोधन किया। 1 जुलाई 2026 से सामान्य और तत्काल पासपोर्ट की फीस बढ़ेगी। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों...