शिक्षा संवाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

मधेपुरा : मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत गंगापुर पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय भलनी एवं बीएल इंटर स्कूल मुरलीगंज में मधेपुरा मंथन एक शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मधेपुरा डीएम विजय प्रकाश मीणा, सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा, सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर डीएम विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजनों को जानकारी के लिए मधेपुरा जिले भर में मधेपुरा मंथन, शिक्षा एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 जनवरी तक जिले के सभी 181 उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित होगी। इसके तहत वर्ग नौ से वर्ग 12 तक के सभी छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

साथ ही उन्हें शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है। बच्चों के बेहतर भविष्य, स्वरोजगार, नियोजन एवं शैक्षिक अभिवृद्धि के बारे में चर्चा करते हुए अन्य विभिन्न विभागों की संचालित योजनाएं के बारे में भी बताया जा रहा है। शिक्षा संवाद कार्यकम अंतर्गत बच्चों एवं उनके अभिभावकों से भी सुझाव, प्रतिकिया एवं शिकायत प्राप्त की जा रही है। जिसका संबंधित विभाग के द्वारा निष्पादन किया जाएगा।

इस दौरान मधेपुरा डीएम ने कहा कि इसका उद्देश्य शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाते हुए जिले में एक अच्छा शैक्षिक माहौल बनाना है। एक दिन में कम से कम 30 विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी सुदूर क्षेत्रों में विद्यालय जाकर शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...