रणधीर वर्मा चौक से हीरापुर हटिया मोड़ तक हटाया गया अतिक्रमण, दी गई सख्त चेतावनी

धनबादः बार-बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद जिले में अतिक्रमणकारियों के द्वारा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण किया जा रहा है. ऐसे में एक बार फिर से नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान देखने को मिला. जहां सहायक नगर आयुक्त संतोषनी मुर्मू ने अवैध अतिक्रमण को हटवाया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में अतिक्रमण न करें. निर्धारित वेंडिंग जोन में ही दुकानों लगे.

सन्तोषनी मुर्मू ने बताया कि पूजा को देखते हुए निगम अभियान चला रही है. शांति समिति की बैठक के दौरान भी अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई थी. इसके बावजूद अतिक्रमणकारी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. दुर्गा पूजा के मद्दे नजर फुटपाथ और सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है. ऐसे में यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Jamshedpur Canara Bank Robbery: जमशेदपुर में Canara Bank डकैती, 42 लाख...

Jamshedpur Canara Bank Robbery: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार की सुबह हथियारबंद अपराधियों ने बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गोलमुरी थाना...

Bihar Agriculture Statistics Training: दक्षिण और उत्तर बिहार के पदाधिकारियों को...

Bihar Agriculture Statistics Training, पटना: बिहार में कृषि क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों को अधिक विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और उपयोगी बनाने की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...