CM नीतीश खुद ही कहते हैं कि…, तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर जम कर बोला हमला

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को राजधानी पटना में अति पिछड़ा जगाओ, तेजस्वी सरकार बनाओ रैली में शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी ने CM नीतीश समेत एनडीए पर जम कर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 वर्षों से चल रही इस सरकार को बदलना जरूरी है, बिहार में जब हमारी सरकार बनेगी तभी हमलोग लड़ाई कर अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनका हक दिला सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सबसे अधिक गरीब और अति पिछड़ा समाज के हैं लेकिन वे अति पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए कभी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।

सरकार भी 15 वर्षों से पुरानी वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं देती है तो फिर राज्य में 20 वर्ष पुरानी सरकार भी बदलना जरूरी है। अब समय आ गया है नया फसल रोकने का ताकि फसल अच्छा हो। इस दौरान उन्होंने राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि आज राज्य में पुलिस और प्रशासन के लोग ही शराब कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। तेजस्वी ने लोगों से अपील की कि एक बार मौका दे कर देखिये राज्य में नौकरी और सुरक्षा की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव की होगी। अपराधियों की जगह जेल में होगी।

यह भी पढ़ें – Congress का हर घर झंडा अभियान जारी, भोजपुर के…

आज जातियों के बीच जो लड़ाई लगाने में लगे हुए हैं उन सभी लोगों का इलाज होगा। हमलोगों ने नीतीश कुमार को CM  बनाया लेकिन आज उन्हें भाजपा ने हाईजैक कर लिया। CM नीतीश खुद ही मंच से बोलते हैं कि दो चार लोग है जो हमको इधर से उधर ले कर चला जाता है इसका मतलब साफ है कि सरकार वही दो चार लोग मिलकर चला रहे हैं। तेजस्वी ने जदयू पर भी हमला बोला और कहा कि अब जदयू समाजवादी पार्टी नहीं रह गई, नीतीश कुमार अब भाजपा के संपर्क में आ कर संविधान और आरक्षण विरोधी हो गये हैं।   CM  CM  CM  CM  CM 

CM नीतीश ने अति पिछड़ा समाज को सिर्फ ठगा है, केंद्र या राज्य की कैबिनेट में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को ढंग का एक भी विभाग नहीं दिया गया है। नीतीश कुमार के नेताओं ने भाजपा से सेटिंग कर रखा है कि चुनाव नीतीश कुमार के चेहरा पर लड़ेंगे और बाद में भाजपा क्या करेगी यह सब जानते हैं। राज्य में जब हम सरकार में थे तो जातिय गणना करवाया और उसके आधार पर आरक्षण की सीमा बढ़ा कर 65 प्रतिशत किया।

हमलोगों ने केंद्र सरकार से बढ़े हुए आरक्षण सीमा को नौंवी अनुसूची में शामिल करने की मांग की लेकिन भाजपा के लोगों ने उसे कोर्ट में ले जा कर फंसा दिया। इस मामले में नीतीश कुमार ने चुप्पी साध रखी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  Caste Census पर विपक्ष पर बरसे मंत्री मंटू तो चिराग का किया स्वागत, बिहार में चुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात…

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...