घूसखोरी के मामले में विधायक गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

Desk. रिश्वतखोरी के मामले में एक विधायक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एमएलए को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया है। विधायक भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) से चुनाव जीता था। बताया जा रहा है कि एमएलए के गनमैन ने कथित तौर पर उनकी ओर से 20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। फिलहाल गनमैन फरार है। यह मामला राजस्थान का है।

घूसखोरी के मामले में विधायक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बांसवाड़ा जिले की बागीदौरा विधानसभा सीट से एमएलए जयकृष्ण पटेल के जयपुर और बागीदौरा स्थित आवासों पर एसीबी ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें को गिरफ्तार किया गया। यह मामला करीब 2.50 करोड़ रुपये की रिश्वतखोरी से जुड़ा है।

20 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप

बताया जा रहा है कि, एमएलए के गनमैन ने उनके निर्देश पर कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत ली थी, लेकिन एसीबी की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया। हालांकि एसीबी ने एमएलए को हिरासत में ले लिया। पटेल पिछले साल बागीपुरा सीट से उपचुनाव जीतकर एमएलए बने थे।

यह सीट कांग्रेस एमएलए महेंद्रजीत मालवीय के भाजपा में शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद खाली हुई थी। पटेल ने भाजपा के सुभाष तंबोलिया को 51,000 मतों के अंतर से हराया था।

राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद किसे मिली बड़ी जिम्मेदारी? नए...

रांची: सोमवार को रोहिताश्व रॉय ने झारखंड के नए एडवोकेट जनरल के तौर पर पद संभाला। राजीव रंजन के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार...

धनबाद में 65 वर्षीय शेख हलीम हत्या मामले का खुलासा, बेटे...

धनबाद: पुलिस का दावा है कि उन्होंने महूदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल्टैंड मुख्य सड़क के किनारे झाड़ियों में 65 वर्षीय शेख हलीम का...

पटना DM का आदेश, अत्यधिक गर्मी के कारण 20 जून तक...

पटना : बिहार में मॉनसून की एंट्री के बावजूद लोग उमस वाली गर्मी से परेशान हैं। पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम...