अहमदाबाद : ICC Cricket World Cup 2023 की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार यानी 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। मैच दोपहर दो बजे से होगा। विश्व कप में जिस घड़ी का दर्शकों को इंतजार था वो कुछ ही घंटें में खत्म होने जा रहा है। 1992 से लेकर 2019 तक दोनों टीमें सात बार आमने-सामने हुईं है लेकिन सातों बार भारतीय टीम विजयी हुई है।
ICC Cricket World Cup 2023
एक तरफ पाकिस्तान की टीम अपने दोनों मैच जीतकर आई है, वहीं दूसरी तरफ लगातार दो जीत हासिल करने के भारतीय टीम के भी हौसले बुलंद हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले में टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर दर्शकों की निगाहें टिकी होंगी, दर्शकों को उम्मीद है कि कल होने वाले मुकाबले में रोहित अपने पिछले मैच के प्रदर्शन को बरकरार रखेंगे। उनके अलावा टीम में मौजूद विराट कोहली लोकेश राहुल से भी दर्शकों को काफी अपेक्षाएं हैं। अगर हम पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की बात करें तो मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम को रोकना भारतीय टीम के लिए कड़ी चुनौती होगी। इन दोनों खिलाड़ियों पर भी दर्शकों की निगाहें टिकी होंगी।




