Advertisment
धनबादः जिले के धनसार में दुर्गा पूजा चंदा मांगने और मारपीट मामले को लेकर धनसार पूजा समिति के सदस्यों ने प्रेस काॅफ्रेंस करते हुए बताया कि दो बच्चे दुर्गा पूजा चंदा के लिए एक परिवार के पास गए थे. उन्होंने चंदा देने से इंकार करते हुए कहा कि बिहारी सब पूजा के नाम पर पैसे खा जाते है. इसी बात को लेकर विवाद हुआ. पूजा समिति इसकी निन्दा करता है. हमलोंगो ने माफी भी मांगने का प्रयास किया. लेकिन उन लोगों ने मामले को तुल दे दिया है और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को तोड़मरोड़ कर पेश किया है. इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
Advertisment
Advertisement




