ICC T20 World Cup : पहली बार फाइनल खेलेगी अफ्रीकी टीम, सामने टीम इंडिया

22 स्पोक न्यूज डेस्क : वेस्टइंडीज और अमेरिका में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। ICC T20 World Cup कल यानी 29 जून को समाप्त हो जाएगा। कल फाइनल मुकाबला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका की बीच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज में खेला जाएगा जो कि बारबाडोस ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान में होगा।

बता दें कि दोनों टीमें लीग से लेकर सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया लेकिन एक भी मैच नहीं हारा है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी। वहीं भारत 10 साल बाद फाइनल खेलने जा रहा है। टीम इंडिया इससे पहले 2014 में फाइनल मैच खेला था।

10 साल फाइनल में टीम इंडिया ICC T20 World Cup ICC T20 World Cup

दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच भारतीय समयानुसार रात को आठ बजे से शुरू होने वाला था लेकिन भारी बारिश की वजह से मैच करीब 9.30 बजे शुरू हुआ। कल के मैच इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जो कि गलत साबित हुआ। भारत ने यह मैच आसानी से 68 रनों से जीतकर 10 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया।

बल्लेबाजी और गेंदबाजी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और हर बार की तरह इस बार भी रन मशीन विराट कोहली केवल नौ रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (57 रन, 39 गेंद, छह चौके, दो छक्के) पिछली बार की तरह इस बार भी शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक जमाया। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। वहीं 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (47 रन, 36 गेंद, चार चौके, दो छक्के), हार्दिक पांड्या (23 रन, 13 गेंद, एक चौके, दो छक्के) और रविंद्र जडेजा (17 रन, नौ गेंद, दो चौके) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान 171 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 16.4 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह (12/2), अक्षर पटेल (23/3) और कुलदीप यादव (19/3) ने विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

पहली बार फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ICC T20 World Cup ICC T20 World Cup

दरअसल, कल यानी 27 जून को दोनों सेमीफाइनल मैच खेला गया था। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े बजे पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया लेकिन लीग और सुपर-8 के मुकाबले अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल मैच नहीं खेल पायी और दक्षिण अफ्रीका टीम के सामने घुटने टेक दिए। एक भी मैच नहीं हारने वाली अफ्रीकी टीम ने उन्हें केवल 11.5 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट करके यह मैच 8.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर बना लिए और पहली बार फाइनल मैच में प्रवेश किया।

यह भी पढ़े : ICC T20 World Cup : ‘हिटमैन’ ने खेली आतिशी पारी, बनाए कई रिकॉर्ड

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...