Advertisment

देश के पहले CDS और उनकी पत्नी के मोक्ष के लिए किया गया पिंडदान

गया : देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के मोक्ष की प्राप्ति के लिए गया में पितृ श्राद्ध एवं पिंडदान किया गया। जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत का पिंडदान करने उनकी बड़ी पुत्री कृतिका रावत, छोटी पुत्री तारिणी रावत, जनरल रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत, मधुलिका रावत के भाई यशवर्धन सिंह और उनकी पत्नी सपना सिंह आई थी। इस तरह जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की मौत की कामना को लेकर परिवार के द्वारा श्राद्ध और पिंडदान गया में किया गया है।

मोक्ष की कामना की गई

गया में विष्णुपद क्षेत्र में पहुंचकर जनरल बिपिन रावत के मोक्ष की कामना को लेकर उनके परिवार के लोगों के द्वारा पिंडदान किया गया। जानकारी के मुताबिक, आठ दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की मौत हो गई थी। डेढ़ साल के बाद परिवार के लोग जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत के मोक्ष की कामना को लेकर गया जी में पिंडदान करने को पहुंचे हैं।

पितृ श्राद्ध और पिंडदान श्राद्ध करने आए हैं

इस संबंध में मधुलिका रावत के भाई यशवर्धन सिंह ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से आए हैं। साथ में जनरल बिपिन रावत की दो बेटियां कृतिका रावत और तारिणी रावत, जनरल साहब के भाई कर्नल विजय रावत, मैं यशवर्धन सिंह और मेरी पत्नी सपना सिंह गयाजी को पहुंचे हैं। पिंड दान का कर्मकांड कराया जा रहा है।

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...