‘मेडिका कैंसर कॉन्क्लेव’ में शामिल हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, कहा- कैंसर से निजात पाने के लिए सबको एक साथ काम करना पड़ेगा

रांचीः राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज महावीर मेडिका सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से होटल चाणक्य बीएनआर में आयोजित ‘मेडिका कैंसर कॉन्क्लेव‘ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में कैंसर की समस्या बढ़ रही है और झारखंड भी इससे अछूता नहीं है. ऐसे में इस कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन करना एक सराहनीय प्रयास है. जिसमें टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई समेत देश भर से विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. उनके ज्ञान एवं विचारों के आदान-प्रदान से कैंसर के इलाज व मनोबल वृद्धि में सहायता मिलेगी.

राज्यपाल ने कहा कि यह कॉन्क्लेव शोधकर्ताओं और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को कैंसर की चुनौतियों पर चर्चा करने एवं अपने अनुभव को साझा करने की दृष्टि से उपयोगी मंच हो सकता है. इससे शीघ्र ही कैंसर का पता लगाने के नवीनतम तरीकों, बेहतर उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को भी बढ़ावा मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि कैंसर से निजात पाने के लिए सबको एक साथ काम करना पड़ेगा. साथ ही अस्पताल को यह भी ध्यान रखना होगा कि कैंसर के मरीजों का अच्छे-से-अच्छा इलाज समुचित व्यय पर हो सके.

राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में प्राचीन काल व सदियों से ही सेवा एवं विश्वबंधुत्व की भावना निहित है. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के समय में वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित किया और हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना टीका विकसित करने में सफलता हासिल की. प्रधानमंत्री के पहल पर हमारे देश के लोगों को ही नहीं, बल्कि देश के बाहर के लोगों को भी निःशुल्क टीका उपलब्ध हुआ. हमें चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में करुणा, सेवा एवं बंधुत्व की भावना से कार्य करना होगा. जिस भावना के साथ कार्य करते हुए टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई ने चिकित्सा जगत में मिसाल कायम की है, उसी भावना के साथ हम सभी को भी कार्य करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के लिए लोगों में जागरूकता एवं शिक्षा का होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा के संबंध में जागरूकता फैलाना आवश्यक है, ताकि वक्त पर लोगों को इलाज में कठिनाई न हो. उन्होंने कहा कि प्रत्येक अस्पताल में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि लोगों को वहां भी स्वास्थ्य बीमा की जानकारी प्राप्त हो सके.

रिपोर्टः मदन सिंह

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...