‘अब कैंसर मरीजों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में नहीं पड़ेगा भटकना’

मुजफ्फरपुर : अब कैंसर मरीजों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में भटकना नहीं पड़ेगा। बहुत जल्द उत्तर बिहार में पहला होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र मुजफ्फरपुर में 100 बेड के बजाय अब 187 बेड का अस्पताल होगा। जिसमें इलाज में प्रयोग होने वाले नवीनतम तकनीक और उपकरण से रेडियोथैरेपी कीमोथेरेपी समेत लीनियर एक्सीलरेटर तक की आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। यह जानकारी टाटा कैंसर अस्पताल मुंबई के निदेशक डॉ. सुदीप गुप्ता ने कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ब्लड के एफरेसिस मशीन का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बहुत जल्द बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा होमी भाभा कैंसर संस्थान को उपलब्ध होगा उसे दिशा में कार्य किया जा रहा है। निदेशक डॉक्टर गुप्ता ने यह अभी कहा कि मुंबई समेत विभिन्न राज्यों के कैंसर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीज को रहने की व्यवस्था के दिशा में भी प्रयास शुरू कर दिया गया है। फिलहाल बच्चों में होने वाले कैंसर पीड़ित परिवार को स्वयंसेवी संस्था द्वारा रहने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर जिला का होमी भाभा कैंसर अस्पताल में 2021 से संचालित की जा रही है। जहां यहां ओपीडी, आईपीडी, कीमोथेरेपी और सर्जरी की सुविधा है। बिहार के ही नहीं बंगाल और नेपाल के मरीज भी लाभान्वित लेने के साथ यहां अभी तक कुल 91,000 से ज्यादा कैंसर के मरीजों को सुविधा दी गई है। यहां करीब 9,600 नए मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं कीमोथेरेपी का लाभ 24,500 से ज्यादा मरीजों को मिल चुका है।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...

JTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 986 केंद्रों...

 JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सहायक आचार्य भर्ती आवेदन की तिथि भी...