फारबिसगंज काॅलेज के व्याख्याताओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दुर्गा पूजा पर भी नहीं मिला वेतन

अररियाः भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित फारबिसगंज शहर के फारबिसगंज काॅलेज में व्याख्याताओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. दुर्गा पूजा जैसे अवसर पर भी इनलोगों के वेतन का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है. लिहाजा दुर्गा पूजा के मौके पर काॅलेज के व्याख्याताओं और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में मायूसी है.

जानकारी के अनुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय में एफओ और एफए के सेवानिवृत हो जाने के बाद इन पदों पर कई महीनों से  नियुक्ति नही हुई है. जिसके कारण वेतन का फंड पूर्णिया विश्वविद्यालय से रिलीज नहीं हो पाया है. फारबिसगंज काॅलेज में अभी कुल 11 प्रोफेसर हैं. जबकि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या 25 है.

रिपोर्ट- अमित कुमार

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...